फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से नहीं हटी होर्डिंग, एडवर्टाइजिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा रेलवे

Thu, 05 Oct 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे के रतलाम डिवीजन के अधिकारी, स्टेशन पर होर्डिंग लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले हैं। अथॉरिटी ने सिटी रेलवे स्टेशन से होर्डिंग हटाने को कहा था, लेकिन जिन कंपनियों ने आदेश के बाद भी अपनी होर्डिंग नहीं हटाई, रेलवे उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


रेलवे कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 26 सितंबर को निर्देश जारी किया था, जिसमें सिटी रेलवे स्टेशनों से होर्डिंग हटाने की बात कही गई थी। एडीशनल डिवीजनल मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर लगाई गई सभी होर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर 2017 को खत्म हो चुका है। 

पढ़ें: मेट्रो की तरह हाईटेक बनने जा रही मुंबई लोकल

जिसके बाद लोकल अधिकारियों को एडवर्टाइजमेंट कंपनियों को होर्डिंग हटवाने की जानकारी दे दी गई थी। जिसका मतलब है कि इन कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया भी नहीं गया। गुप्ता ने बताया कि उन सभी एडवर्टाइजमेंट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने अब तक स्टेशन से होर्डिंग नहीं हटाई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छोटी-मोटी होर्डिंग को रेलवे खुद ही हटवा लेगी, जबकि बड़ी होर्डिंग को प्राइवेट पार्टी की मदद से हटाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन कंपनी ने बड़ी होर्डिंग लगाई थी और अब तक नहीं हटाई, उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें