फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बाबू के घर से मिली करोड़ों की संपत्ति

Tue, 23 Jul 2013 07:45 PM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों पर पडे़ छापों में आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति पाए जाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


यहां एक असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर जगदीश राठी के इंदौर और सागर स्थित घरों पर पडे़ लोकायुक्त पुलिस के छापे में तकरीबन दो करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति पाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


अकेले इंदौर में पडे़ छापों में 14 लाख रुपये की नकदी, 20 लाख रुपये के सोने के गहने और 12 लाख रुपये के चांदी के गहने बरामद हुए।

तीन महीने पहले ही राठी ने सागर में बतौर असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर का पद संभाला था। राठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें