फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल भोपाल में महिलाओं से करेंगे मशविरा

Mon, 20 Jan 2014 12:26 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल में देश की प्रमुख महिला हस्तियों के साथ मुलाकात करके घोषणा पत्र के बारे में राय लेंगे।
विज्ञापन


वह मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा भी करेंगे। राहुल ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी 230 उम्मीदवारों को भी उनकी राय जानने के लिए बुलाया है। इसे आम आदमी पार्टी के उदय का असर भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह अहम बैठक होगी। मिंटो हॉल में वह देश की ढाई सौ महिला हस्तियों के साथ विचार विमर्श में 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल होने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार मान रहे हैं कि विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को महिलाओं और युवाओं का साथ नहीं मिला।

कांग्रेस और राहुल गांधी अब लोकसभा चुनाव में महिलाओं और नौजवानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करना चाहते हैं।

राहुल दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों व नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे।

विधानसभा चुनाव के कई उम्मीदवार अपनी हार और भितरघात से भन्नाए बैठे हैं। राहुल को ऐसी हालत में काफी गर्मागर्म बैठक का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें