फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: गुना में दिखी राहुल गांधी की सदगी, शादी समारोह में शामिल हुए, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचाई तस्वीर

Tue, 05 Mar 2024 10:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

Rahul Gandhi:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुना में सोधिंया समाज के एक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस दौरान राहुल गांधी की सादगी देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
विज्ञापन
गुना में विवाह समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सोमवार को अपनी सादगी का परिचय दिया। राहुल गांधी एक शादी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खिचाई। इससे दूल्हा-दुल्हन के चेहरे खिल गए, वहीं राहुल गांधी को शादी में देखकर वहां मौजूद मेहमान भी हेरत में पड़ गए। 

विज्ञापन




दरअसल, राघोगढ़ में एक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी को इसी मार्ग से गुजरना था। कुछ देर बाद राहुल गांधी वहां आए तो स्वागत के लिए खड़े लोगों ने उनके शादी समारोह में शामिल होने की अपील की। जिसके बाद राहुल गांधी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोधिंया समाज के राजू पंवार के विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में पहुंचकर राहुल गांधी ने नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस दौरान राहुल गांधी की सादगी देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। शादी समारोह में राहुल गांधी को देखकर सोधिंया परिवार और समाज के लोग गदगद हो गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें