फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिजली कटौती से परेशान राहत इंदौरी ने बयां किया दर्द, मुख्यमंत्री से मांगी मदद

Mon, 03 Jun 2019 07:29 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
राहत इंदौरी (फाइल फोटो)
रमजान में बिजली कटौती से परेशान होकर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मदद की गुहार लगााई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि- शिवराज सिंह ने सही कहा था.... कांग्रेस की सरकार आ गई है... इन्वर्टर का इंतजाम कर लो। 


वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि आजकल बिजली जाना आम है, आज भी पिछले तीन घंटों से बिजली नहीं है... गर्मी है, रमजान भी हैं... मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भी कोई फोन नहीं उठा रहा है। कुछ मदद करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी टैग करके मामले में मदद मांगी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें