फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 70 अफसरों को बदला

Mon, 03 Jun 2019 05:43 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। आधी रात के बाद जारी आदेश में 15 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। कुल 33 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसी तरह 15 जिलों के एसपी भी हटा दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को मिलाकर 37 आईपीएस अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। दोनों सेवाओं के 70 अफसरों को बदला गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले भी चुनाव आचार संहिता हटने के दूसरे दिन 27 मई को भी छह प्रमुख सचिव और 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। तब विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने कहा था कि 26 मई को चुनाव आयोग ने जैसे ही आचार संहिता हटाई 27 मई को प्रदेश सरकार तबादला उद्योग शुरू कर देती है। प्रदेश में तबादला उद्योग फिर से चालू हो गया। 

सत्ता परिवर्तन के बाद बडे़ पैमाने पर हुए तबादलों की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आलोचना की थी और लेनदेन का आरोप लगाया था। दूसरी ओर राज्य सरकार ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है। बहरहाल बीते हफ्ते में आईएएस व आईपीएस के 90 अफसरों के तबादले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें