फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर वापस रखो नहीं तो करेंगे आत्मदाह

Mon, 07 Jan 2013 02:32 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक साढे तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को काम से निकाल देने पर वे नौकरी वापस देने या आत्मदाह की मांग पर अड़ गई हैं। मामला यह है कि मप्र महिला कल्याण समिति से अचानक ही सालों से कार्यरत साढे तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


महिला समिति विधवा, नि:शक्त और गरीब महिलाओं के जीवन यापन के लिए भेल से टेंडर लेकर काम करवाती है। समिति ने भेल से महिलाओं से काम करवाने के नाम पर टेंडर लिया था। बाद में टेंडर निजी ठेकेदार को सौंप दिया। इसके खिलाफ समिति की सैकड़ों महिलाओं ने रविवार को नीलम पार्क में प्रदर्शन किया और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी रोजी-रोटी छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी। महिलाओं का आरोप था कि जिला प्रशासन, श्रम विभाग और भेल के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि समिति की सर्वेसर्वा पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विमला शर्मा हैं, लेकिन उनकी बीमारी के कारण मैनेजर शोभना पाटिल मनमानी करने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें