फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः 'डांसर अंकल' को विदिशा नगर निगम ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Sun, 03 Jun 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
uncle dance in govinda style
विज्ञापन

अपने डांस स्टेप्स की वजह से सोशल मीडिया पर रातों-रात पॉपुलर हुए भोपाल के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ताजा मामले में 'डांसर अंकल' के नाम से मशहूर प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को विदिशा नगर निगम ने अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले, सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'डांसर अंकल' के डांस का वीडियो ट्वीट करते हुए तारीफ की थी। 

बता दें कि संजीव श्रीवास्तव ने अपने परिवार की एक शादी समारोह में डांस किया था। जिसका वीडियो जिसने भी देखा वह उनके डांस का कायल हो गया। इस डांस वीडियो में संजीव 1987 में आई गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज' फिल्म के 'मै से, मीना से ना साकी से' गाने पर बेहद क्यूट अंदाज में डांस करते नजर आए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनके डांस स्टेप्स के दीवाने हो चले हैं। संजीव श्रीवास्तव मध्यप्रदेश में विदिशा के रहने वाले हैं और भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 

 

 
विज्ञापन

सीएम भी कर चुके हैं तारीफ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके डांस की तारीफ कर चुके हैं। सीएम ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।'
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें