फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़खानी, विरोध में छात्रों ने किया जमकर प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। घटना शहर के महारानी जानकी कुंवर कॉलेज की है। बताया गया कि गुरुवार छात्रा प्रोफेसर के केबिन में प्रोजेक्ट जमा करने गई थी।
 
विज्ञापन
कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रोफेसर ने उसका नकाब उतारने कहा और गंदी बातें भी कीं। आरोप है कि इसी दौरान कमरा बंद कर प्रोफेसर उसके अश्लील हरकत करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया और प्रिंसिपल का घेराव किया।

विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा कि पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने आज इसी मामले में प्रोफेसर की पिटाई भी की है। इसके बाद आज छात्र घंटों तक प्राचार्य कक्ष में हंगामा करते रहे। कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नाराज छात्र प्रोफेसर की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

छात्रों ने किया विरोध
कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कमेटी का गठन किया गया है। पीड़ित छात्रा को न्याय मिलेगा। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर के पास वह प्रोजेक्ट जमा करने गई थी। उसने नकाब हटाने को कहा फिर गंदी-गंदी बात करने लगा। उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया और जोर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा किसी तरह चेंबर से बाहर निकली। यह बातें कॉलेज में चारों ओर फैल गई। छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव कर घटना का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें