फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: विद्यालय से घर लौट रही छात्रा को दूसरी छात्रा ने दिया जहर, हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Feb 2024 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: जिले से एक अजीबोगरीब खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक साथी छात्रा ने ही दूसरी छात्रा को टॉफी बताकर कीटनाशक दवा खिला दी। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन
विद्यालय से घर लौट रही छात्रा को दूसरी छात्रा ने दिया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बलुही बाजार मलाही टोला में एक सातवीं की छात्रा ने दूसरी कक्षा की छात्रा को टॉफी बताकर कीटनाशक दवा खिला दी, जिससे छात्रा अचेत हो गई। अचेतावस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका इलाज चल रहा हैं।

विज्ञापन


छात्रा की पहचान जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बलुही बाजार मलाही टोला निवासी हृदया नंद सहनी के 10 वर्षीय बेटी अनु कुमारी के रूप में की गई। सदर अस्पताल में इलाजरत छात्रा की मां पूनम सहनी ने बताया कि उसकी बेटी अनु कुमारी स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने उसे टॉफी कहकर कीटनाशक दवा खिला दी। जिसके बाद वह अचानक अचेत हो गई। बच्ची से जब पूछा गया तो उसने बताया की पड़ोस को लड़की ने हो उसे टॉफी कहकर खिला दी है।

बच्ची का इलाज जारी
वहीं बच्ची की तबियत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें