छतरपुर के आदित्य को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर के आदित्य अग्रवाल ने आईआईटी खड़गपुर में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
कंप्यूटर साइंस में कर रहे बी.टेक
बात दें कि आदित्य आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर रहे हैं। वे छतरपुर के रहने वाले सीताराम-सविता अग्रवाल के पुत्र हैं। आदित्या ने न सिर्फ परिवार, समाज, बल्कि समूचे छतरपुर और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।