फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी कांग्रेस की 2023 की तैयारी: कमलनाथ बोले- सभी प्रकोष्ठ हर महीने की कार्ययोजना बना मेल करें, फिर मुझसे मिलने आएं

Mon, 21 Feb 2022 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी विभाग ओर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को हर महीने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी को साफ कर दिया है कि कार्ययोजना बनाने के बाद ही मुझसे मिलने आएं।
 
विज्ञापन
कमलनाथ ने अपने आवास पर प्रकोष्ठों के काम की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलनाथ ने अपने आवास पर प्रकोष्ठों के काम की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने अपने काम काज की जानकारी दी। इसके बाद कमलनाथ ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को कहा कि अब रबर स्टेम्प काम नहीं चलेगा। चुनाव में 18 महीने का समय बचा है। सभी प्रकोष्ठ अपने हर महीने की कार्ययोजना बनाएं और चुनाव की तैयारी भी जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अब बातचीत करने का समय चला गया है। कोई भी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष या पदाधिकारी मुझसे मिलने अपनी कार्ययोजना मेल करने के बाद ही आए।
विज्ञापन

 
भाजपा अपने कार्यकाल का हिसाब दें
कमलनाथ ने कहा कि 95 प्रतिशत यूथ सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। पांच साल पहले 25 प्रतिशत था। जिनको आप ज्ञान देने जाते थे, वह आपको ज्ञान देने तैयार है। यह भी याद रखिए राजनीति में क्या परिवर्तन हुआ है। आपको किसी से माफी नहीं मांगनी है। हम 15 महीने की सरकार का हिसाब देते हैं। बीजेपी अपने कार्यकाल का हिसाब दे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि अब बातचीत करने का समय चला गया है। - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा ध्यान मोड़ने में माहिर
कमलनाथ ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। भाजपा को गुमराह करने में महारत है। मोदी जी ने पहले चुनाव में रोजगार देने की बात कही। फिर 2019 के चुनाव में मुद्दे को पाकिस्तान और राष्ट्रवाद पर मोड़ दिया। हमें भाजपा की जनता विरोधी नीतियों और कांग्रेस की बात को लोगों तक पहुंचाना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें