फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत भूषण की प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा करने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रशांत भूषण के कश्मीर संबंधित कथित विवादित बयान को लेकर यहां के एक स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने उनके प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा किया।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेता मुकेश सिंह राजावत की अध्यक्षता वाले देवपथ नामक संगठन के सदस्यों ने भूषण को गालियां दी और उनकी आप टोपी खींच ली।

उन्होंने कश्मीर हमारा है और भूषण पाकिस्तानी एजेंट है के नारे लगाए। प्रेस कांफ्रेंस में अचानक पहुंचे राजावत और उनके करीब 50 समर्थकों ने भूषण को काले झंडे भी दिखाए।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों पर केस दर्ज

प्रशांत भूषण की प्रेस कांफ्रेस में हंगामा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे आप कार्यकर्ताओं में रोष है।

उनका आरोप है कि जिन लोगों ने हंगामा किया वे लोग बीजेपी से जुड़े हुए थे। इससे पहले केजरीवाल भी कह चुके हैं कि वाराणसी में उन पर जो लोग हमला कर रहे हैं वो भाजपाई हैं।

हालांकि इस मामले पर अभी तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें