फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद की सीट न मिलने से नाराज हुईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, स्पाइसजेट ने दी सफाई

Sun, 22 Dec 2019 08:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्पाइसजेट ने रविवार को स्पष्ट किया कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली-भोपाल उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने गैर-आपात पंक्ति की सीट की ओर जाने को कहा क्योंकि वह व्हीलचेयर पर थीं, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिससे उड़ान में देरी हुई।

विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक एक ओर कुछ यात्रियों ने ठाकुर से उनकी सीट आपात पंक्ति से बदल कर गैर-आपात पंक्ति में कर लेने का आग्रह किया जबकि कुछ अन्य ने उन्हें विमान से उतारने का अनुरोध किया, क्योंकि वह सीट बदलने से इनकार कर रहीं थीं। आखिरकार, भाजपा सांसद ने बात मान ली और गैर-आपात पंक्ति की सीट की तरफ चली गईं।

एक सूत्र के मुताबिक, इस मामले के चलते उड़ान में करीब 45 मिनट की देरी हुई।

एयरलाइन की ओर से यह स्पष्टीकरण ठाकुर की शिकायत के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने स्पाइसेज पर उनकी बुकिंग वाली सीट नहीं देने का आरोप लगाया। ठाकुर ने उड़ान संख्या एसजी2489 में 1ए सीट बुक की थी और शनिवार को अपनी व्हीलचेयर पर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंची थी।
विज्ञापन


भोपाल हवाईअड्डे के बाहर संवाददाताओं ने जब उनसे बात की तो उन्होंने आरोप लगाया कि एयरलाइन स्टाफ ने यात्रियों के साथ सही बर्ताव नहीं किया। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुझे बुक की हुई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने को कहा। मैंने निदेशक के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, 'दिल्ली-भोपाल उड़ान बोम्बार्डियर क्यू400 विमान (78 सीटों वाली) द्वारा संचालित है। इस विमान में पहली पंक्ति आपात पंक्ति है और व्हीलचेयर वाले यात्रियों को यहां सीट नहीं दी जाती है।'

उन्होंने कहा, 'क्योंकि भाजपा सांसद अपनी व्हीलचेयर से आईं थी और टिकट एयरलाइन के जरिए बुक नहीं कराई थी, इसलिए स्टाफ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह व्हीलचेयर वाली यात्री हैं।'
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा सुरक्षा कारणों के चलते उनसे सीट बदलने का आग्रह किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें