फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सनातन धर्म को लेकर उठे विवाद में पं. प्रदीप मिश्रा की एंट्री, कहा- स्टालिन खुद कोरोना-डेंगू की औलाद

Thu, 07 Sep 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि जो सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कह रहा है, उसके माता-पिता से पूछा जाए कि क्या वह सनातनी नहीं हैं, उनके दादा परदादा सनातनी नहीं हैं। सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया-कोरोना कहने वाला खुद कोरोना और डेंगू की औलाद है। 
विज्ञापन
पं. प्रदीप मिश्रा ने उदयनिधि स्टालिन को कोरोना-डेंगू की औलाद बताया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी नाराज नजर आए। उन्होंने बयान पर नाराजगी जताते हुए उदयनिधि को कोरोना और डेंगू की औलाद बताया है। 
विज्ञापन




बता दें कि पं. प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा में है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उदयनिधि स्टालिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि जो सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कह रहा है, उसके माता-पिता से पूछा जाए कि क्या वह सनातनी नहीं हैं, उनके दादा परदादा सनातनी नहीं हैं। सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया-कोरोना कहने वाला खुद कोरोना और डेंगू की औलाद है। 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने छिंदवाड़ा में सिमरिया हनुमान मंदिर में चल रही कथा में जाते समय पत्रकारों से चर्चा की थी। उन्होंने धर्म और राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ चले आ रहे हैं। बात जनक जी की करें या दशरथ जी की। उनकी सभा में भी साधु संत बैठे रहते थे जो उन्हें मार्गदर्शन करते थे। उन्होंने कहा कि हालांकि धर्म को राजनीति में और राजनीति को धर्म में नहीं लाना चाहिए। 
विज्ञापन




मध्यप्रदेश में भाजपा लगातार हमलावर
उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा भी लगातार हमलावर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेता नाराजगी जता चुके हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो यहां तक कहा कि अगर वे लोग किसी और धर्म के बारे में बोलते तो सर तन से जुदा हो जाता। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें