ममता बनर्जी पर हमला करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वह पागल हो गई हैं। ममता बनर्जी तिलमिला गई हैं, उनको समझ आ गया है कि बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है, यह इसे अलग करने का प्रयास कर रही हैं। बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी।
किसान आंदोलन में विरोधी लोग शामिल
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग इसमें शामिल हैं। यह किसान नहीं, उनके वेश में वामपंथी और कांग्रेसी छुपे हुए हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि यह किसान नहीं अन्य प्रकार के लोग किसानों के वेश में आकर भ्रम फैला रहे हैं। बता दें कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।