फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में OBC पर सियासत: कांग्रेस के सम्मेलन पर नरोत्तम मिश्रा बोले- कमलनाथ अरुण यादव को एक पद दे देते

Mon, 18 Apr 2022 04:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। कांग्रेस के ओबीसी वर्ग के सम्मेलन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ अरुण यादव का एक पद दे देते, उन्होंने सारे पद खुद ही रख लिए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। कांग्रेस के ओबीसी वर्ग के सम्मेलन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ अरुण यादव का एक पद दे देते, उन्होंने सारे पद खुद ही रख लिए हैं।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये लगातार बैठक ही कर सकते हैं। इनका बैठक का ही भाव है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओबीसी वर्ग की यदि किसी ने सबसे ज्यादा उपेक्षा की है तो वह कमलनाथ जी ने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी पद कमलनाथ ने रख लिए हैं, एक पद तो ओबीसी को दे देते। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और अब भावी मुख्यमंत्री भी खुद ही हैं। सभी पद इनके पास हैं। एक पद हमारे अरुण यादव जैसे भाइयों को दे देते।
 
वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सम्मेलन पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट पाने के लिए लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। कांग्रेस ने एसटी, एससी, ओबीसी और मुस्लिमों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोशिश होती है किसी तरह से समाज को बांटकर राज करो। उन्होंने सवाल किया कि जब तक कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश में रही है, ओबीसी के लिए क्या किया?
विज्ञापन

 
बता दें कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें 27 प्रतिशत आरक्षण, ओबीसी वर्ग का सरकार के खिलाफ अंसतोष को लेकर आंदोलन शुरू करने को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें