फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक वार-पलटवार: दिग्गी बोले- वीडी शर्मा नासमझ बच्चे हैं, वीडी ने कहा- मेरी उम्र 50 साल, अंदाज लगा लीजिए कौन नासमझ

Tue, 28 Dec 2021 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नासमझ बच्चा बता दिया। वीडी शर्मा ने भी पलटवार किया है। 
विज्ञापन
दिग्विजय के बयान पर वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नासमझ बच्चा बता दिया। वीडी शर्मा ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर पंचायत के कामों में कमीशन लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज की हुकूमत गांव से लेकर जिले तक पंचायत के कामों में 20% कमीशन ले रही है। यह वसूली पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से उनके लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने पंचायत चुनाव कराने के लिए गलत निर्णय लिया था, इसके लिए नियम-कानून को दरकिनार कर दिया था। शिवराज सिंह चौहान चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं, क्योंकि चुनाव होने से शिवराज का वर्चस्व खत्म हो जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर कहा- सासंद कह रहे हैं कि सरपंच के 15 लाख रुपए को नजरअंदाज कर दें, लेकिन बात यह है कि 15 लाख रुपए में से सांसद का हिस्सा कितना है? मंत्री, मुख्यमंत्री, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सीईओ, सचिव का हिस्सा कितना है?
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आरोप (कांग्रेस ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है) के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1994 में पंचायतराज संविधान में संशोधन कर चुनाव कराए थे। जिसमें ओबीसी वर्ग को 25% का आरक्षण दिया था। वीडी शर्मा बच्चे हैं, ना समझ हैं।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वैसे दिग्विजय ने गलत नहीं कहा है। वो इतनी उम्र के हैं कि उनके लिए मैं बच्चा ही हूं। और जहां तक नासमझी का सवाल है, या तो बचपन में व्यक्ति नासमझ होता है। मेरी उम्र 50 साल हो गई। या फिर जब उम्र ज्यादा हो जाती है तब लोग नासमझ हो जाते हैं। तो आप अंदाज लगा सकते हैं कि नासमझी किसकी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें