फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Policemen killed in Guna: गुना एनकाउंटर पर सीजेएम कोर्ट में दायर हुई याचिका, कल होगी सुनवाई, पुलिस पर गंभीर आरोप

Mon, 16 May 2022 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हुए एक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। सीजेएम कोर्ट में एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए याचिका दायर की गई है, जिस पर 17 मई को सुनवाई होना है।
 
विज्ञापन
गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हुए एक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हुए एक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। सीजेएम कोर्ट में एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए याचिका दायर की गई है, जिस पर 17 मई को सुनवाई होना है।
विज्ञापन


बता दें कि ये याचिका गुना निवासी समाजसेवी कृष्णकुमार रघुवंशी ने चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में रविवार को दायर की थी। इसमें रघुवंशी ने एनकाउंटर की जांच कराने की मांग की है। सीजेएम आदित्य सिंह ने याचिका स्वीकार कर ली है, जिसकी सुनवाई 17 मई निर्धारित की गई है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने ताकतवर लोगों को बचाने के मकसद और सबूत मिटाने के लिए एनकाउंटर किया है। बिना किसी जांच-पड़ताल और बिना गिरफ्तारी के एनकाउंटर बताकर तीन लोगों की हत्या की गई है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि कानून कहता है कि किसी भी घटना में अगर कोई व्यक्ति शामिल है, तो उसे गिरफ्तार कर 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना चाहिए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया है। इस मामले में धारा 157 के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एनकाउंटर ने अंग्रेजों के रॉलेट एक्ट की याद दिला दी। न वकील, न दलील, सिर्फ पुलिस ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन



बता दें कि गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की। तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया था। इसी पर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें