फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिर कटी लाश मामले में खुलासा, नाबालिग प्रेमिका की मदद से दुश्मन को किया हनी ट्रैप, फिर लगाया ठिकाने

Tue, 21 Nov 2023 02:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

Maihar: मैहर पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ग्राम करही में बिना सिर के एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रीवा निवासी शैलेंद्र तिवारी के नाम से की है। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला पैसों के लेनदेन को लेकर था।
विज्ञापन
सिर कटी लाश मिलने का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मैहर जिले में एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। पूरे मामले का जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। दरअसल जिले के अमरपाटन थानां क्षेत्र में 15 नवंबर को ग्राम करही में बिना सिर के एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रीवा निवासी शैलेंद्र तिवारी के नाम से की है।

विज्ञापन


क्या था मामला?
दरअसल, मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राजोल साकेत निवासी रीवा दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। मृतक से मोबाइल लेनदेन को लेकर दोनों में पैसों का विवाद चल रहा था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका से मृतक को अपने प्रेमजाल में फंसाने को कहा और तकरीबन महीने भर बात होने के बाद प्रेमिका ने आरोपी के साथ षडयंत्र रचकर मृतक शैलेंद्र को मिलने के लिए बुलाया। जहां अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम करही में दोनों ने मिलकर मृतक शैलेंद्र का सिर कलम करके उंसको मौत के घाट उतार दिया।

सूरत से हुई गिरफ्तारी
इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात के सूरत से आरोपी को गिरफ्तार किया और पुलिस ने सह आरोपी उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मारपीट करने का वीडियो भी बनाया है। हालांकि दोनों आरोपियों पर पुलिस ने हत्या का मामला पंजीबद्ध करते न्यायालय पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें