18 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
छतरपुर में 18 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जहां मुखबिर की सूचना पर गौरिहार थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी अजय उर्फ अज्जू विश्वकर्मा पिता प्यारेलाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना राजनगर से गिरफ्तार किया गया।
गौरिहार निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि स्थाई वारंटी अजय उर्फ अज्जू विश्वकर्मा करीब 18 वर्ष से उक्त मामलें में फरार था, जो भोपाल में रहकर फरारी काट रहा था। उसका स्थाई वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। वारंटी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय जेएमएफसी लवकुशनगर में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी थाना प्रभारी गौरिहार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जोनवार, प्रधान आरक्षक रईस बाबू ,आरक्षक द्रुपाल, आरक्षक कुलदीप ,आरक्षक राजीव सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।