फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्यांगना के चेहरे पर रसायन फेंकने के आरोप में पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

Wed, 19 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय लोक नृत्य समूह की एक नृत्यांगना के चेहरे पर रसायन फेंकने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। युवती फिलहाल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है। उसे अस्पताल में 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपित की पहचान महेंद्र सेन उर्फ मोनू (23) के रूप में हुई है। सेन हेयर कटिंग सैलून संचालक है। एएसपी ने बताया कि सेन पर आरोप है कि उसने मंगलवार को युवती को फोन कर बाणगंगा क्षेत्र में बुलाया और उसके चेहरे पर रसायन फेंक दिया। हालांकि, वारदात को अंजाम देते वक्त उसने नकाब पहन रखा था, लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। आरोप है कि सेन ने युवती पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसे शक था कि युवती का अन्य पुरुषों से भी मेल जोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने के लिए डाल रहा था दबाव, मुकदमा दर्ज

एएसआइ चौबे ने हमले के कारण के बारे में बताया कि महेंद्र युवती पर लंबे समय से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। वह कार्यक्रमों में प्रस्तुतियों के लिये नृत्यांगना के अक्सर शहर से बाहर जाने के खिलाफ था और उसे शक था कि युवती के अन्य पुरुषों से संपर्क हैं। 

सेन के विरुद्ध पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 326-ए (जान बूझकर तेजाब आदि फेंक कर गंभीर चोट पहुंचाना) तथा अनय् संबद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेन ने युवती के चेहरे पर जो रसायन फेंका वह टॉयलेट क्लीनर के रूप में इस्तेमाल होने वाला केमिकल हो सकता है। वह घातक तेजाब नहीं था, क्योंकि युवती के चेहर पर न तो फफोले पड़े हैं और न ही झुलसने के निशान हैं। हालांकि युवती को धुंधला दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवती एक स्थानीय लोक नृत्य समूह से जुड़ी है। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुतियों के दौरान वह अक्सर भगवान कृष्ण के स्वरूप में अभिनय व नृत्य करती है। यह लोक नृत्य समूह मंच पर प्रस्तुतियां देने के साथ कुछ राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर भी प्रस्तुति दे चुका है। अपने डांस के हुनर को दिखाने के लिए वह डांस इंडिया डांस और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे कई रियलिटी शोज में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें