मध्यप्रदेश में अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधनी भोपाल रेल खंड पर रविवार को हबीबगंज जीआरपी ने ट्रेन के टॉयलेट में एक महिला के साथ बलात्कार का केस दर्ज किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
Bhopal: Man accused of raping a popcorn vendor on-board Amarkantak Express, has been arrested by Police #MadhyaPradesh— ANI (@ANI) November 27, 2017
एएनआई के मुताबिक मध्यप्रदेश के बुधनी भोपाल रेल खंड के हबीबगंज रेलवे पुलिस के टीआई बीएल सेन ने बताया कि रविवार को भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशन के बीच अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय में एक महिला के साथ बलात्कार हुआ। महिला ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचती है। पीड़ित महिला सीहोर जिले के बुधनी की रहनेवाली है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान की। पुलिस ने मुताबिक भोपाल निवासी 25 वर्षीय जीतू ने महिला से बलात्कार किया। यहीं नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।