फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला: गीतांजली ग्रुप के भोपाल स्थित नक्षत्र ज्वैलर्स शोरूम में ED का छापा

Sat, 17 Feb 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल स्थित नक्षत्र शोरूम - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में अरबों का घोटाला कर विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत में मौजूद कंपनियों पर जांच एजेंसियों की छापेमारी का सिलसिला जारी है। मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गीतांजलि ग्रुप के नक्षत्र ज्वैलर्स पर छापा मारा। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में स्थित नक्षत्र ज्वैलर्स के शोरूम में ईडी की छापेमारी की कार्रवाई को पीएनबी में हुए घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएनबी घोटाले के खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। इसी के तहत प्रवर्तन निदेशालय के मध्यप्रदेश भोपाल स्थित नक्षत्र ज्वैलर्स पर छापा मारा। 
 

ईडी की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। कार्रवाई शुरू होते ही शोरूम का शटर बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गीतांजलि ज्वैलर्स से हुई खरीद-फरोख्त, शोरूम संचालकों के अन्य व्यवसायियों से संबंध समेत अन्य अभिलेखों की पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें