मध्यप्रदेश के एक गांव में आदिवासी महिला से शादी करने की सजा में एक शख्स को 55 हजार रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ा है। आदिवासी समुदाय की पंचायत की ओर से ये फरमान जारी किया गया।
दरअसल, आदिवासी महिला से दूसरी जाति के शख्स ने शादी कर ली थी, लेकिन महापंचायत ने इसे समाज के विरुद्ध करार दिया। महापंचायत ने दोनों की शादी भी तोड़ दी। घटना पीपलबाड़ी गांव का है, जहां गीता नाम की महिला ने विजय जाटव से छह साल पहले शादी कर ली थी। महिला के चार बच्चे भी हैं।
महापंचायत गीता ने गीता से कहा कि वह विजय या समाज में से किसके साथ रहना चाहती है यह तल कर ले। अगर वह विजय के साथ रहना चाहेगी तो उसका सामाजिक तौर पर बहिष्कार कर दिया जाएगा। उसके बच्चों से समाज में भी कोई शादी नहीं करेगा।
गीता ने फैसला किया कि वह विजय का साथ छोड़ देगी, क्योंकि उसके बच्चे अब शादी लायक हो गए हैं। विजय को आदेश दिया गया है कि वह गीता के परिवार पर हो रहे सवा लाख रुपए के कर्ज को भी चुकाएगा।