फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Security Breach: मंत्रियों ने भोपाल में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने झाबुआ में दिया मौन धरना

Fri, 07 Jan 2022 06:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश भाजपा ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर मौन धरना दिया। भोपाल में मंत्रियों ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर तो झाबुआ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा झाबुआ में मौन धरना देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर मौन धरना दिया। भोपाल में मंत्रियों ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पर तो झाबुआ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को भाजपा पूरी तरह से भूनाने में लगी है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने मौन धरना देकर इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की। भोपाल में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौन धरने पर बैठे। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झाबुआ का राजवाड़े पर मौन धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। 

झाबुआ में शर्मा ने कहा कि किसी भी राज्य में प्रधानमंत्री जी के प्रवास के समय उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वहां की राज्य सरकार की होती है। इस घटना के बाद देशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान शर्मनाक है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी की सुरक्षा में लापरवाही की घटना सोनिया गांधी के इशारों पर पंजाब की कांग्रेस सरकार का षड्यंत्र है। सत्ता से दूर होने के कारण कांग्रेस इस तरह अराजक हो गई है, आज यह सारा देश देख रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ कांग्रेस भले ही कितने ही षड्यंत्र क्यों न रच लें, लेकिन देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार सदैव प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल में नरोत्तम मिश्रा मौन धरना देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, भोपाल में डॉ. मिश्रा ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस अब सोनिया गांधी जी की कांग्रेस रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों-करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। शरारत हो या साजिश, उनकी सुरक्षा में चूक अक्षम्य है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल जी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शरारत और साजिश दोनों बिंदुओं की तरफ महामहिम का ध्यान आकृष्ट किया। इससे पहले कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर के पास डॉ. मिश्रा, कमल पटेल, प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, विधायक कृष्णा गौर और विष्णु खत्री, समेत कई भाजपा नेता मौन धरने में शामिल हुए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें