अंतराराष्ट्रीय डोंगी स्लैलम प्रतियोगिता में मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ी भी अपने जौहर दिखाएंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
ताजिकिस्तान गणराज्य के दुशाबे शहर में 20 से 24 मार्च को हो रही अंतराराष्ट्रीय डोंगी स्लैलम प्रतियोगिता में मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ी भी अपने जौहर दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्लैलम महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रैक्टिस करते रहे हैं।
सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्लैलम महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रैक्टिस करते रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि स्पर्धा के लिए बीते दिनों मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें आहना यादव, विशाल वर्मा, रितेश केवट, भूमि बघेल, नैना अधिकारी, आशीष रावत शामिल हैं। ये सभी कोच बिलकिस मीर के सान्निध्य में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। सभी खिलाड़ी नर्मदा नदी पर बने अंतरराष्ट्रीय स्लैलम सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रतिदिन अपनी प्रैक्टिस करते हैं। ताजिकिस्तान गणराज्य के युवा और खेल समिति के अध्यक्ष रखमोनजोदा अब्दुलो कुरबोनाली खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्साहित हैं वहीं खिलाड़ी भी नए देश में अपनी कला का जौहर दिखाने के लिए बेकरार हैं।