फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से डरे नहीं श्रद्धालु, हजारों पहुंचे मंदिर

Tue, 15 Oct 2013 12:52 AM IST
अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी के दिन रतनगढ़ मंदिर में हुए हादसे के बाद भी देवी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है। सोमवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचे। मंदिर परिसर और रास्ते में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह जगह बेरीकेड भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


रविवार को हुए हादसे का कोई असर श्रद्धालुओं पर नहीं दिखा। सोमवार को भी माता के जयकारे लगाते हुए लोगों की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ रही थी। भारी संख्या में माता भक्त जबारे लेकर भी आए और उन्होंने बाकायदा मंदिर परिसर व नदी में जबारे विसर्जित किए।

हालांकि हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने सिंध नदी के पुल से पहले ही बेरीकेडिंग लगा दी थी। मंदिर परिसर की ओर आने वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी भी कर रखी थी। वाहनों को मंदिर व पुल के पहले ही रोका जा रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रतनगढ़ माता मंदिर पर जाने के लिए पहाड़ी पर बनी सीढ़ियों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था।

जबकि रविवार को पांच लाख की भीड़ संभालने के लिए मात्र एक दर्जन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। अब हादसे के बाद सोमवार को दो सौ पुलिस कांस्टेबलों के साथ दो एएसपी और चार सीओ तैनात किए गए थे।

इस पर भी नजर रखी जा रही थी कि सिंध नदी के पुल पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो जाए। इसी को देखते हुए भीड़ को रोक-रोक निकाला जा रहा था।

जान बचाने को साड़ियों की रस्सी बनाकर नदी में कूदीं
रतनगढ़ हादसे के दौरान महिलाओं ने जान बचाने के लिए साड़ियों की रस्सी बनाकर पुल की रेलिंग से बांध लिया और उसे पकड़कर नदी में कूद गई।

जिनको तैरना आता था वह तो बाहर निकल आईं, लेकिन जो तैरना नहीं जानती थीं, वह डूब गई। पुल पर लगभग 40-50 साड़ियां रेलिंग से बंधी थी, लेकिन प्रशासन ने सोमवार को इन साड़ियों को हटवा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ कुछ पुरुष भी साड़ियों के सहारे पानी में कूद गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें