फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, वाहन चला रहे चाचा की मौत, भतीजा बुरी तरह घायल

Fri, 06 Jan 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर से खमारपानी होकर उमरेठ जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
चौकी प्रभारी पूनम उइके के मुताबिक नागपुर से खमारपानी होकर उमरेठ जा रहा पिकअप वाहन शंकर वन के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक उमरेठ निवासी 45 वर्षीय संजय पिता हरिचंद्र साहू और उसका भतीजा 19 वर्षीय सत्यम पिता अनिल साहू को गंभीर चोट आई थी। दोनों घायलों को बिछुआ अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने संजय साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सत्यम को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

परिवार में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि नागपुर से सकुशल लौटने के बाद वह है अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए खमारपानी से वापस लौट रहे थे, तभी मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया, जिससे दोनों ही वाहन के नीचे पूरी तरह से दब गए। हादसे में संजय साहू को गंभीर चोट आई थी, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें