फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरिया विधायक की गोपाल भार्गव को चुनौती: बसपा विधायक का ऐलान- रहली सीट से लडूंगी चुनाव

Sun, 06 Mar 2022 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सागर की रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। यहां से भाजपा के गोपाल भार्गव लड़ते हैं। उनका कहना है कि रहली के लोगों के आग्रह पर अगले विधानसभा चुनाव में सीट बदलकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन
पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सागर की रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सागर की रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। यहां से भाजपा के गोपाल भार्गव लड़ते हैं। उनका कहना है कि रहली के लोगों के आग्रह पर अगले विधानसभा चुनाव में सीट बदलकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। बहुजन समाज पार्टी से पंद्रहवीं विधानसभा में विधायक रामबाई ने अपने स्तर पर ऐलान कर दिया है। रामबाई का कहना है कि रहली के लोग उनसे इसी सीट से चुनाव लडऩे के लिए कह रहे हैं और इसके लिए वे तैयार हैं। हालांकि बसपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

1985 से जीत रहे गोपाल भार्गव
रहली विधानसभा सीट सागर जिले की है और 1985 से इस सीट से भाजपा के लिए गोपाल भार्गव प्रत्याशी रहे हैं। वे आठ बार यहां से अब तक चुने जा चुके हैं। पथरिया से विधायक रामबाई पहली बार की विधायक हैं जो 2018 में मात्र 2205 वोटों से जीत मिली थी। पथरिया सीट पर सबसे बड़े अंतर की जीत भाजपा की प्रत्याशी की रही है जो 12897 मतों से रही है। इस सीट पर 1977 के बाद से अब तक दो बार प्रत्याशियों को बमुश्किल जीत मिली थी और उनकी जीत का अंतर 1000 के अंदर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें