फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही से हुई पाथ इंडिया के एमडी व पांच अन्य की मौत: पुलिस

Thu, 02 Jan 2020 02:00 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में एक फार्महाउस की एक लिफ्ट से गिर कर मंगलवार शाम उद्योगपति पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों की मौत हो गई। फार्महाउस यहां से लगभग छह किमी दूर पातालपानी झरने के पास स्थित है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 53 वर्षीय अग्रवाल, प्रकाश एस्फॉल्टिंग्स एंड टोल हाईवे (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक थे, जिसे पाथ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


उनके अलावा, इस हादसे में उनकी बेटी  27 वर्षीय पलक, उसके 28 वर्षीय पति पलकेश, अग्रवाल के तीन वर्षीय पोते नव और दो रिश्तेदारों 11 वर्षीय आर्यवीर और 40 वर्षीय गौरव की  मौत हो गई। एक अन्य रिश्तेदार, निधि भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट का इस्तेमाल 70 फुट के वॉच-टावर जैसी संरचना के ऊपर जाने के लिए किया गया था। बडगोंडा पुलिस थाना प्रभारी रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है। 

उन्होंने बताया कि फार्महाउस को बंद कर दिया गया है और जांच जारी है। अग्रवाल और उनके पोते का अंतिम संस्कार महू में किया गया, जबकि अन्य का 25 किमी दूर इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। महू विधायक उषा ठाकुर, इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, मप्र वाणिज्यिक कर आयुक्त राघवेंद्र सिंह और पूर्व विधायक जीतू जिराती ने यहां एक शोक सभा में अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें