फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: गणतंत्र दिवस पर मदरसे में शान से फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने रैली निकाल कर दिया एकता का संदेश

Sun, 26 Jan 2025 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

Panna News: मौलाना मोइनुद्दीन नदवी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का पैगाम दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया में अमन और शांति बनी रहने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
बच्चे तिरंगा हाथ में लिए हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना के मदरसा, जामिया उम्मुल मौमनीन हाजी बिल्डिंग के सामने शाही जामा मस्जिद सदर सलमान मारूफ और शहर काजी मुईजुद्दीन नदवी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मदरसा में तिरंगा फहराया।

विज्ञापन


जिसके बाद भारत में एकता, अमन चैन, कायम रहे इसके लिए तकरीर पेश की और हिन्दुस्तान की शान पर गीत गाए। हाफिज रमजान, सुहैल, हाफिज और गुफरान ने इस द्वारान देश भक्ति गीत पेश किया है।

मदरसे के बच्चों ने तिरंगा लेकर गली कूंचों से होते हुए धाम मोहल्ला से शहर में घूमते हुए गांधी चौक पहुंचे। जहां हांथों में तिरंगा लहराते और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का गीत गाते हुए रैली निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान मौलाना मोइनुद्दीन नदवी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का पैगाम दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया में अमन और शांति बनी रहने की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि जब मदरसा बना है तब से 15 अगस्त और 26 जनवरी को यह कार्यक्रम मनाया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें