फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी अजब-गजब: अंतिम संस्कार के दौरान सांप ने काटा, जिस सांप ने काटा उसे ही लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स

Wed, 26 Jun 2024 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP: पन्ना जिले के अजयगढ़ में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाफ आश्चर्यचकित रह गया। कुछ लोग तो डरकर अस्पताल के बाहर चले गए। 
 
विज्ञापन
बोरी में सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजयगढ़ के माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पन्ना रोड स्थित श्मसान घाट पहुंचा था। जिसे अचानक एक एक विषैले सांप ने पैर में काटा और भागने लगा।

विज्ञापन


तब युवक ने देखा कि उसे सांप ने काट लिया है तो तत्काल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए रिश्तेदारों की मदद से काटने वाले सांप को ही पकड़कर अपने साथ बोरी में भरकर अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंच गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। युवक ने डॉक्टर को सांप के काटने की जानकारी दी और डॉक्टर को भी दिखाया। डॉक्टरों के द्वारा युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है, फिलहाल युवक स्वस्थ बताया जा रहा है, इस घटना को देखने लोगों का तांता लग गया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें