फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: पुलिस वाले की पत्नी की धमकियों से परेशान युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया अपना दुख बयां

Fri, 06 Sep 2024 08:23 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना में युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पुलिसकर्मी की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पन्ना में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले में पुलिस वाले की पत्नी द्वारा परेशान किए जाने के कारण एक युवती ने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में उसने सारी पीड़ा बयां की है। सुसाइड नोट अब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी ले मुताबिक पूरा मामला पन्ना जिले के थाना शाहनगर का है। जहां फ़रियादी महादेव यादव की बेटी रजनी यादव ने सुखेन्द्र सिंह (मुंशी थाना पवई) की पत्नी अर्चना यादव द्वारा परेशान किए जाने पर सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या कर ली है।

बता दें कि जब रजनी पवई में BA फाइनल ईयर में पढ़ रही थी तब मुंशी सुखेन्द्र से एक केस के संबंध में जान पहचान और बात हुई, परंतु रजनी सुखेन्द्र से बात करती है, इस शक के कारण सुखेन्द्र की पत्नी अर्चना यादव रजनी को धमकाने लगी और एक दिन रजनी के घर जा पहुंची।
विज्ञापन


रजनी के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की। पवई के SDOP को इस संबंध में बताया तो उन्होंने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को सुलह और शांत किया। पर बात यहीं नहीं रुकी और इसका कोई ज्यादा असर नहीं हुआ और वह रजनी को काफ़ी लंबे समय तक उसी तरह धमकाती-डराती रही। 

काफी परेशान होने के बाद रजनी ने इस बारे में अपने भाई को बताया था। और रजनी ने इस बारे में अपने सुसाइड नोट में भी लिखा था। सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो उनकी की गई रिपोर्ट न लिखकर अपने मन की और मनगढ़ंत रूप से रिपोर्ट लिखी गई। वहीं लंबे समय से कोई कार्यवाई ना होने पर परिजनों ने SP से न्याय के लिए फ़रियाद लगाई।

इस पूरे मामले और केस के संबंध में जब ASP मैडम से बात की तो उन्होंने बताया कि शाहनगर पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द से जल्द इस पर क़ानूनी कार्यवाई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें