फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लो सरकार: पुलिस ने पैदल चलने वाले शख्स का काटा चालान, एसपी साहब भी रह गए हैरान

Thu, 09 Jan 2025 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्यप्रदेश अजब है और सबसे गजब है, यह बात अक्सर आमने आती और मीडिया की सुर्खी बनती है। एक मामला सामने आया है, जहां पैदल चल रहे व्यक्ति का हेलमेट न लगाने के चलते उसे जबरन पकड़कर उसका चालान काट दिया।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां राह चलते एक व्यक्ति का टारगेट पूरा करने के चक्कर में हेलमेट न लगाने का 300 रुपये का चालान काट दिया गया। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन




पीड़ित सुशील कुमार शुक्ला की माने तो वह चार जनवरी को अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने बहादुरगंज की तरफ जा रहे थे। तभी वापस आते समय पीछे की तरफ से पुलिस की गाड़ी ने उन्हें रोक लिया और चार-पांच पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। उन्होंने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और धमकी देकर अजयगढ़ थाना ले गए। जहां उन्हें काफी देर बैठाए रहे।

बता दें कि जब उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसकी बेटी का जन्मदिन है, उसे केक लेकर जाना है। उन्होंने वहां खड़ी एक अज्ञात मोटरसाइकिल का नंबर लिखकर व्यक्ति पर हेलमेट न लगाकर वाहन चलाने का 300 रुपये का चालान काट दिया और जाने दिया। जहां अब पीड़ित ने मामले की शिकायत कर उस पर की गई झूठी चलानी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में अजयगढ़ थाना प्रभारी रवि जादौन भी हैरान हैं। उनका कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता कि पैदल चलने वाले का हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया जाए। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें