फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसा कुत्ता, बाघ को गंभीर बीमारी का खतरा

Thu, 09 Jan 2025 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पालतू कुत्ता घुसने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र संचालक बोले, एडी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में घुसा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पालतु कुत्तों के घुसने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने जांच बैठा दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर पालतू कुत्तों के घुस जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेते हुए इस घटना की जांच एडी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


बताया कि यह बेहद गंभीर विषय है और कुत्तों से बाघ को गंभीर बीमारी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PTR की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वीडियो में बाघ और कुत्तों का आमना-सामना होता दिखाई दे रहा है, जिसमें यहां कुत्तों ने बाघ को देखा तो भौकने लगे। जंगल के राजा को ये रास नहीं आया तो सैलानियों कि जिप्सियों के बीच से निकाल कर उन्हें खदेड़ दिया, जिसका सैलानियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


केनाइन डिस्टेंपर घातक बीमारी का खतरा
यहां पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन की यह घोर लापरवाही सामने आई है। क्योंकि कुत्तों को बाघ काट ले या कुत्ते द्वारा बाघ को काटने से बाघों को केनाइन डिस्टेंपर नामक घातक बीमारी हो सकती है, जिससे बाघ की मौत भी हो सकती है। इस बीमारी के चलते पन्ना टाइगर रिज़र्व में पूर्व में एक बाघ की मौत भी हो चुकी है। इससे बचाने के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा आसपास के गावं में कुत्तों का टीकाकरण भी कराया जाता है, ताकि बाघों को कोई नुकसान न पहुंच सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें