फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: सेना के जवान ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 12:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

घटना के समय पत्नी संतान सातें का व्रत रखे हुए थी और सहेली से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पति ने उस पर हमला कर दिया और इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अधमरी हालत में घर के सामने गिर गई।
विज्ञापन
पत्नी के साथ आरोपी सेना का जवान सतीश अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भारतीय सेना के एक हवलदार ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय अत्याचार किया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत इस जवान ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरी हो गई। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसके पति का मोहल्ले की एक महिला से नाजायज संबंध है, जिसका विरोध करने पर वह उसे पीटता है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना पन्ना जिले के अजयगढ़ की है, जहां सतीश अवस्थी नामक एक हवलदार भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पत्नी, वर्षा अवस्थी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी है, और जब भी वह छुट्टी पर घर आता है, तो उसके साथ मारपीट करता है।

ये भी पढ़ें- SBI में करोड़ों की चोरी कांड में नए जिहाद का अंदेशा, धर्म बदलकर कर्मचारी ने ही रची साजिश, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन


ताजा घटना तब हुई, जब वर्षा सातें संतान का व्रत रखे हुए थी, और फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी। उसी दौरान, नशे में धुत सतीश घर पहुंचा, और बिना कुछ सुने उस पर हमला कर दिया। उसने वर्षा को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अधमरी हालत में घर के सामने गिर गई।
विज्ञापन


पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पीड़िता की शिकायत के आधार पर, अजयगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी हवलदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद, पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और लोग इस तरह के घरेलू अत्याचारों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें