अभी तक 34.2 इंच वर्षा दर्ज
भू-संसाधन प्रबंधन (कार्यालय कलेक्टर) द्वारा आज बुधवार, 2 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक औसत 868.2 मिमी (34.2 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य वर्षा का 73.8 प्रतिशत है। अजयगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक 1344.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि पन्ना में 941.5 मिमी, पवई में 873.1 मिमी और अमानगंज में 845.2 मिमी वर्षा हुई है।
कलेक्टर ने दो दिन का अवकाश किया घोषित
मार्ग अवरुद्ध होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों (नर्सरी से 12वीं तक) में 2 सितंबर और 3 सितंबर 2026, यानी दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ
अत्यधिक बारिश होने के चलते पन्ना कलेक्टर ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा। वहीं, अत्यधिक बारिश के चलते कलेक्टर ने एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बारिश की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। प्रशासन ने अपील की है कि अगर कहीं भी जलभराव होता है तो तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें।