फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: पारखी की जांच में 4.1 कैरेट का चमकीला पत्थर निकला जैम्स क्वालिटी का हीरा, जानें कितनी है कीमत

Sat, 04 Jan 2025 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

सरकोहा निवासी लच्छी पाल की निजी जमीन पर हीरा खदान में 30 दिसंबर को यह चमकीला पत्थर अजय सिंह यादव को मिला। हीरा पारखी के निरीक्षण और प्रक्रिया पूरी करने के बाद हीरा कार्यालय में इसे जमा कर लिया गया। यह कीमती हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
हीरा दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना में 4 कैरेट 1 सेंट के चमकीले पत्थर पर से आज अंततः सस्पेंस हटा, जिसको लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। चार दिन बीत जाने के बाद आज चमकीले पत्थर का निरीक्षण हीरा पारखी ने किया। ये चमकीला पत्थर जेम्स क्वालिटी का हीरा निकला। नियमानुसार इसे हीरा कार्यालय में जमा कर लिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। इसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर दिन सोमवार को अजय सिंह यादव को सरकोहा निवासी लच्छी पाल की निजी जमीन पर उथली हीरा खदान से एक चमचमाता हुआ 4 कैरेट 1 सेंट का चमकीला पत्थर मिला था। उसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ हीरा कार्यालय में उसका निरीक्षण करवाने और उसे जमा करने पहुंचा, लेकिन हीरा पारखी अवकाश पर होने की वजह से न तो उसका परीक्षण हो सका और न ही उसे जमा किया गया। बल्कि उसे सील बंद करके वापस पट्टेदार को दे दिया गया था। अगले ही दिन यानी 31 दिसंबर को पट्टेदार के पट्टे की अवधि समाप्त हो गई, जिसके चलते युवक के द्वारा नए पट्टे के लिए आवेदन किया गया। फिर पट्टा बनने के बाद आज हीरा पारखी ने उसका निरीक्षण कर वजन किया और उसे जमा किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें