फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: पन्ना में मजदूर ने खोद निकाला 3.15 कैरेट का हीरा, कीमत 10 से 12 लाख रुपये

Sat, 25 Jun 2022 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर ने 3.15 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर ने 3.15 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर ने 3.15 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। स्थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक इस हीरे की कीमत 10 से 12 लाख रुपये के आसपास होगी। इसे जल्द ही हीरा कार्यालय नीलामी में शामिल करेगा।  
विज्ञापन


जिस मजदूर सुरेंद्रपाल लोधी ने यह हीरा खोद निकाला है, उनका कहना है कि इस हीरे से मिले पैसे का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर करेंगे। उनका यह भी कहना है कि इस पैसे से उनकी आर्थिक दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। लोधी ने कृष्णा कल्याणपुर में खदान लीज पर ली थी। उसमें ही उन्हें 3.15 कैरेट का यह हीरा मिला है। इसे उन्होंने शुक्रवार को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। 

हीरा कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि नियमित अंतराल पर हीरों की नीलामी होती है। सरकारी रॉयल्टी घटाने के बाद शेष राशि मजदूर को दे दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में लोधी ने कहा कि नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद हीरा हाथ लगा है। मैं बेहद खुश हूं। 
विज्ञापन


लोधी एक प्रवासी मजदूर है। अन्य लोगों को हीरा खदानों में मिली सफलता को देखकर ही उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया था। पन्ना जिला बुंदेलखंड में है, जहां 12 लाख कैरेट का डायमंड रिजर्व अनुमानित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें