फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मासूम भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत, खेलते-खेलते पहुंचे थे कुएं के पास, मां की गोद उजड़ी

Mon, 30 Jan 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना में दुखद हादसा हो गया। मासूम भाई-बहन खेलते-खेलते बिना मुंडेर के पास पहुंचे और उसमें गिर गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पन्ना में दुखद हादसा हो गया। मासूम भाई-बहन खेलते-खेलते बिना मुंडेर के पास पहुंचे और उसमें गिर गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो ही बच्चे थे और मां ने परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन भी करवा लिया था। हादसे के बाद मां बे-सुध हो गई। सोमवार को बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ का है। बताया गया कि कृष्णगढ़ के गांधी चौक मोहल्ला में रहने वाले रमाकांत सोनी के दो बच्चे थे। चार साल का बेटा दिव्यराज उर्फ प्रिंस और ढाई साल की बेटी राधिका। दोनों ही रविवार शाम को घर के पास खेल रहे थे। जब काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो उनकी तलाश की गई। 

आसपास के लोग भी बच्चों को तलाशने में मदद करने लगे। आशंका बतौर वे गांव में बने अन्नी चौकीदार के बिना मुंडेर के कुएं के पास पहुंचे और उसमें देखा तो प्रिंस दिखा। प्रिंस को कुएं से बाहर निकालने लोग कुएं में उतरे। कुएं में ही तलाश करने पर राधिका भी मिल गई। दोनों को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुआं रमाकांत के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही बना है।  पवई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। 
विज्ञापन


मां की गोद हो गई सूनी
बच्चों के पिता रमाकांत सोनी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के बाद उनके एक बेटी और बेटा ही थे। दो बच्चों के बाद पत्नी का परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन भी करवा दिया था। दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं हैं।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें