फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: हवा में लटका ग्लास ब्रिज बना नया आकर्षण, पर्यटकों को देखने मिलेगा बृहस्पति कुंड का अद्भुत नजारा

Sat, 23 May 2026 03:20 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर बृहस्पति कुंड अब ग्लास ब्रिज के कारण नए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मानसून सीजन में इसके उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। कांच के इस ब्रिज पर खड़े होकर लोग नीचे गहराई और विशाल जलप्रपात का रोमांच महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पति कुंड पर नया ग्लास ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में बनाया गया ग्लास ब्रिज अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। हवा में लटका यह रोमांचक ग्लास ब्रिज जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रहा है। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ब्रिज में विशेष सुरक्षा मानकों वाले ग्लास ब्लॉक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


करीब 28 मीटर लंबे इस ग्लास ब्रिज का लगभग 11 मीटर हिस्सा हवा में लटका रहेगा। यहां खड़े होकर पर्यटक नीचे की गहराई, विशाल चट्टानों और प्राकृतिक नजारों का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। निर्माण के दौरान सुरक्षा के सभी आधुनिक मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: बड़ी वारदात की साजिश? हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना समेत गैंग को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन


हालांकि ब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है लेकिन इसे आगामी मानसून सीजन में पर्यटकों के लिए खोले जाने की तैयारी चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पर्यटक कुंड के पास जाकर नजारा देखते थे, जिससे कई बार हादसे भी हो जाते थे। अब लोग सुरक्षित तरीके से ऊपर से ही बृहस्पति कुंड की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे।

बृहस्पति कुंड पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशाल जलप्रपात के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अब ग्लास ब्रिज बनने के बाद यहां पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा यहां पार्किंग, फूड जोन, कैफेटेरिया और वॉक-वे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। स्थानीय लोगों और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मानसून सीजन से पहले ब्रिज का उद्घाटन किया जा सकता है। इसके बाद पर्यटक कांच के इस रोमांचक ब्रिज पर चलकर ऊंचाई से प्राकृतिक झरनों और बृहस्पति कुंड के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें