फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: अज्ञात कारणों से लगी आग ने 12 मकान को लिया चपेट में, हवाओं ने किया भड़काने का काम...जानें

Sat, 03 May 2025 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP: बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी है। वहीं, बिजली न होने के कारण बोरवेल और सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आग बुझाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
आग लगने की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के सुनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी करहिया रामनगर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक मकान इसकी चपेट में आ गए। प्रभावित घरों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय क्षेत्र में तेज आंधी और तूफानी हवाएं चल रही थीं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई और विकराल रूप ले लिया। चल रही तेज हवाएं मानो आग में पेट्रोल का काम कर रही थीं।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो मासूम बच्चियों समेत चार की मौत; आरोपी चालक फरार

फायर ब्रिगेड अब तक नहीं पहुंची, पानी की भी नहीं मिली सुविधा
घटनास्थल पर अभी तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी है। वहीं, बिजली न होने के कारण बोरवेल और सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आग बुझाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोग बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हवाएं आग को लगातार भड़का रही हैं। इस अग्निकांड से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें