फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना में डायरिया का कहर: एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार की मौत, 10 से अधिक लोग बीमार

Fri, 13 Sep 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना में डायरिया का कहर भयावह रूप ले लिया है। पटोरी गांव में डायरिया से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन एक ही परिवार के बच्चे थे। वहीं, 10 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के पवई विधानसभा के ग्राम पटोरी में चार लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है की ग्राम पटोरी के आदिवासी मोहल्ला में बीते मंगलवार को अखिलेश उम्र सात वर्ष की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार रात एक ही परिवार मुन्नीलाल आदिवासी के अशोक उम्र 14 वर्ष, उपासना 11 वर्ष और सीमा छह वर्ष की उल्टी दस्त से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मोहल्ले में बीमार लगभग एक दर्जन लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया, जहां इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों के भोजन एवं पानी के सैंपल लिए गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम एवं भय का माहौल व्याप्त है। जांच का परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आखिर इन बच्चों की मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन


पटोरी ग्राम में डायरिया से अब तक पांच बच्चों की मौत, आज एक बच्चे ने दम तोड़ा
पन्ना जिले के पवई विधानसभा के ग्राम पटोरी में आज एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। कुल मिलाकर अब इस ग्राम में डायरिया से पांच बच्चों की मौत हो गई। इसके पहले कल तक चार बच्चों की मौत हुई थी। आज एक बच्चे ने और दम तोड़ दिया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से ग्राम में नजर रखे हुए है और करीब 14 से अधिक लोग पवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें