फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 08:42 AM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना से नागपुर जा रही यात्री बस अमानगंज के सप्तिया गांव के पास डंपर से टकरा गई। हादसे में 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। यह हदसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना से नागपुर जा रही एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सप्तिया के पास बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 30 से 35 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अमानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पन्ना से नागपुर के लिए रवाना हुई बस जैसे ही सप्तिया गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी

विज्ञापन

अमानगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालने का कार्य शुरू कराया। कई यात्री सीटों में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस और डंपर के चालक भी वाहनों में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी रहे।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, बादल से तापमान में गिरावट, 5 दिन में दो सिस्टम होंगे सक्रिय

कारण तेज रफ्तार या लापरवाही

विज्ञापन

हादसे के कारण सड़क पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

यात्री बस का नंबर।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें