फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेल नेटवर्क से दुर्लभ कछुओं की तस्करी का सरगना गिरफ्तार, स्टेट टाइगर फोर्स की बड़ी कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 08:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में स्टेट टाइगर फोर्स और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से 311 दुर्लभ जीवित कछुओं को बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है।

 

विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में वन विभाग और स्टेट टाइगर फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से संत हिरदाराम स्टेशन पर एक आरोपी अजय सिंह राजपूत को पकड़ा। उसके पास से 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के जीवित कछुए मिले। सभी कछुओं को जब्त कर वन अपराध का मामला दर्ज किया गया। कछुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद कोर्ट की अनुमति से उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


ये भ्ज्ञी पढ़ें-  MP News: DPI में रिटायरमेंट के अगले दिन ही दोबारा पोस्टिंग? कांग्रेस ने खोला मोर्चा,विधानसभा में गूंजेगा मामला

इस मामले में 8 फरवरी 2026 को आगे की कार्रवाई की गई। गिरोह से जुड़े एक विधि-विरोधी बालक को लखनऊ से पकड़ा गया। उसे 9 फरवरी को किशोर न्याय बोर्ड भोपाल में पेश किया गया। वहां से उसे संप्रेक्षण गृह भेजा गया। फरार आरोपी आसिफ खान, निवासी देवास, की तलाश की गई। स्टेट टाइगर फोर्स ने तीन दिन तक घेराबंदी और रैकी की। 10 फरवरी को उसे देवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यों की देनदारियों में 5% से अधिक हिस्सा एमपी पर: विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार बोली- विकास कार्यों के लिए उधारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें