फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: 500 CCTV खंगालने के बाद खुला राज, पांच जिलों में दहशत फैलाने वाले गिरोह का खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

MP News: पन्ना पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पांच जिलों में सक्रिय अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रीवा के दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले तीन सराफा कारोबारियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, नकदी और बाइक बरामद की है।
 
विज्ञापन
पन्ना में 5 बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले रीवा के शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक ऐसे अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने पन्ना समेत मध्यप्रदेश के पांच जिलों में दहशत फैला रखी थी। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, साइबर सेल की मदद से रूट मैपिंग करने और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने रीवा के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, चोरी का माल खरीदकर उसे खपाने वाले तीन सराफा कारोबारियों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर बिछाया जाल
पन्ना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में रीवा जिले के सेमरिया निवासी आशीष उर्फ लाले कुशवाहा और सुनील उर्फ ललवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और कटनी जिलों में सक्रिय थे। ये दिनदहाड़े सूने मकानों की रेकी करते, ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लेते थे। कई मामलों में चेन स्नैचिंग की वारदातों को भी अंजाम दिया गया।

पन्ना की पांच बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा
पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पन्ना शहर के रमपुरा, पुरुषोत्तमपुर, डायमंड चौराहा और महाराजा कॉलोनी सहित पांच बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई शुरू की, जिसमें महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विज्ञापन


चोरी का माल खरीदने वाले तीन सराफा कारोबारी भी गिरफ्तार
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी के सोने-चांदी के जेवर स्थानीय सराफा कारोबारियों को बेहद कम कीमत पर बेचे जाते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्रमोद सोनी, कपिल सोनी और अरविंद सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 12,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक जब्त की है।

500 CCTV फुटेज और रूट मैपिंग से मिली बड़ी सफलता
पुलिस का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। संदिग्धों की गतिविधियों का रूट मैप तैयार किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। कई दिनों की मेहनत के बाद दोनों शातिर चोर रीवा के सेमरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए।

यह भी पढ़ें: सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा
विज्ञापन


अन्य जिलों की वारदातों में भी हो सकते हैं बड़े खुलासे
पुलिस अब आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस गिरोह से कई और बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें