फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा, घड़े के पानी से कराया गया स्नान

Fri, 17 Jun 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना में भगवान जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत धूमधाम से की गई। गर्भ गृह में विराजमान भगवान जगदीश स्वामी, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमा को गर्भ गृह से लाकर रथ पर बैठाया गया और बैंड बाजों के साथ धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना में भगवान जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत धूमधाम से की गई। कई वर्षों से चली आ रही परंपरा लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान जगदीश स्वामी, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमा को गर्भ गृह से लाकर रथ पर बैठाया गया और बैंड बाजों के साथ धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। लोगों ने आतिशबाजी कर रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और जयकारों के नारे लगाए।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी तथा ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ भगवान की पूजा अर्चना की गई तथा हजार छिद्र वाले मिट्टी के घड़े से भगवान को स्नान कराया गया। भगवान को लू लग जाने की वजह से भगवान 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाते हैं  और 15 दिनों के लिए मंदिर के पट बंद हो जाते हैं। इस दौरान भगवान जगदीश को केवल सफेद वस्त्र पहनाने की परंपरा है। परंपरा के अनुसार मंदिर प्रांगण से घट लुटाए जाते हैं और जिन्हें श्रद्धालु जमीन पर नहीं गिरने देते हैं क्योंकि श्रद्धालुओं की आस्था है कि घट शुभ माने जाते हैं। रथयात्रा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें