फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित प्रदीप मिश्रा का एक्सीडेंट: हरिद्वार में शिव महापुराण सुनाने जाते वक्त अचानक पलटी कार, सभी सुरक्षित

Fri, 15 Apr 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश में बीते दिनों चर्चा में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार दो बार पलटी खाई है। वे कथा सुनाने जा रहे थे, तभी सड़क हादसा हो गया। हालांकि कार सवार सभी सुरक्षित हैं।
 
विज्ञापन
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया। हालांकि वे सुरक्षित हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते दिनों चर्चा में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार दो बार पलटी खाई है। वे कथा सुनाने जा रहे थे, तभी सड़क हादसा हो गया। हालांकि कार सवार सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के रहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ सड़क हादसा हो गया। हालांकि उन्होंने खुद ही अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है। दरअसल प्रदीप मिश्रा की हरिद्वार में शिव महापुराण की कथा चल रही है। दोपहर एक बजे वे कथा स्थल पर जा रहे थे तभी रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार दो बार पलटी खा गई। घटना में पंडित मिश्रा समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण की कथा भी शुरू कर दी है। पंडित मिश्रा ने खुद के स्वस्थ और कुशल होने की जानकारी दी। इस हादसे से उनके भक्तजन काफी डर गए थे लेकिन उनके सकुशल होने की खबर सुन उन्होंने राहत की सांस ली।

प्रदीप मिश्रा शिवरात्रि के अवसर 11 लाख रुद्राक्ष वितरण करने वाले आयोजन को लेकर, फिर रायसेन में शिव के कैद होने के बयान के बाद सुर्खियों में बने रहे थे। दोनों ही मामलों में प्रदेश में काफी राजनीति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें