फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Election 2022: तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को चुनने का जनिए शेडयूल

Sat, 16 Jul 2022 03:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनग

सार

अशोकनगर जिले में पहले, ईसागढ में दूसरे और चंदेरी एवं मुंगावली में तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब मतगणना का शेडयूल जारी कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने उपसरपंच, जिला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को चुनने की तरीखों का ऐलान किया है। 24 से 29 जुलाई तक सभी चुने जाएंगे। तीन दिन उपसरपंच के लिए निर्धारित किए गए है। वहीं, दो दिन जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और एक दिन जिला पंचायत के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुए थे। अशोकनगर जिले में पहले, ईसागढ में दूसरे और चंदेरी एवं मुंगावली में तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी। जिले के अधिकारियेां की तरफ से गुरुवार को ब्लॉकवार सारणीकरण कर दिया गया। सरपंच और जिला सदस्य जीतने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। 

पंचायतों में उपसरपंच का निर्वाचन
तीन चरणों 24, 25 और 26 जुलाई को पंचायतों में उपसरपंच का निर्वाचन होगा। 27 और 28 जुलाई को जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। एमपी के 16 नगर निगम में मतगणना को लेकर दिग्गज नेताओं की तैनाती होगी। कांग्रेस में दिग्विजय सिंह, सुरेश पचैरी जैसे नेता मोर्चा संभालेंगे। वहीं, भाजपा के मंत्री-विधायक मैदान में होंगे। भाजपा ने 80 प्रतिशत सीटें जीतने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें